Event Dime
सूरत : विश्व पर्यावरण दिवस पर भेस्तान में विकसित शहरी वन में 8,000 पौधों का रोपण
Events
- When:
- June 5, 2026 · 1:00 PM
- Where:
- Loktej
- Source:
- Loktej
सूरत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को सूरत महानगरपालिका द्वारा दक्षिण-ए ज़ोन के भेस्तान क्षेत्र स्थित टी.पी.एस. नंबर-44 में नव विकसित शहरी वन परिसर में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के 8,000 पौधे लगाए गए तथा 1,500 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। भेस्तान आवास के सामने, साईपूजन रो-हाउस रोड और सिद्धि विनायक रेजीडेंसी के निकट स्थित इस श