Event Dime
सूरत : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली भव्य साइकिल रैली, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
Events
- When:
- June 5, 2026 · 1:07 PM
- Where:
- Loktej
- Source:
- Loktej
सूरत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूरत दौरे के दौरान पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शहर में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पिपलोद स्थित लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम से शुरू हुई यह साइकिल रैली अठवालाइन्स स्थित इंडोर स्टेडियम तक निकाली गई। रैली को गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नेतृत्व प्रदान किया। इस अवसर प