Event Dime
सूरत : प्रधानमंत्री 5 जून को गुजरात दौरे पर, 12,421 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
Events
- When:
- June 3, 2026 · 2:38 PM
- Source:
- Loktej
सूरत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दक्षिण गुजरात को लगभग 12,421 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो महत्वपूर्ण पैकेजों का लोकार्पण करेंगे तथा चार अन्य प्रमुख सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से दक्षिण गुजरात सहित पूरे राज्य में सड़क संपर्क, परिवहन सुविधा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। 7,689 करोड