Event Dime
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में फिर बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश
Events
- When:
- June 4, 2026 · 9:40 AM
- Source:
- Loktej
जयपुर, 04 जून (वेब वार्ता)। राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से बुधवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। उदयपुर जिले में दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि डूंगरपुर जिले के साबला क्षेत्र में बेर के आकार के ओले गिरे। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी कई जिलों में तेज अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और सिरोही को छोड़कर